बहराइच: वजीरबाग इलाके के एक घर में कोतवाली नगर पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर मारा छापा, की कार्रवाई
बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरबाग इलाके में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने घर मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवक और महिलाओं को हिरासत में लिया है। मौके से दो अन्य युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।