मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई, 30 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त, कई का हुआ निस्तारण
मंझनपुर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का गंभीरता के साथ संज्ञान लिया गया। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 30 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कीं, जिन्हें एसपी ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामले का निस्तारण कर दिया है।