नौगावां सादात: नौगांवा के युवक ने बैंक अधिकारियों के सामने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मच गया हड़कंप
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजूसराय में गुरुवार दोपहर ऋण से परेशान एक सब्जी विक्रेता ने पेट्रोल उड़ेल खुद को आग के हवाले कर लिया। मकान खाली कराने के लिए बैंक से पहुंची टीम से नोकझोंक के बीच उठे इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाते हुए गंभीर रूप से झुलसे सब्जी विक्रेता को बचाकर जिला।