किशनगंज: केलवाड़ा क्षेत्र के नाटई गांव में खेत से अवैध ट्रांसफार्मर किया गया जब्त
केलवाड़ा कस्बे के निकट नाटई गांव में विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खेत से 16 केवी का अवैध विद्युत ट्रांसफार्मर जब्त किया। समरानियां विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय मीना ने बताया कि ग्रामीण से मिली सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची, जहां ट्रांसफार्मर संचालित मिला। टीम ने ट्रांसफार्मर जब्त कर लिया।