टीकमगढ़: पुरानी टेहरी पुल का होगा पुनर्निर्माण: कलेक्टर के प्रयास से 1 साल से रुका काम होगा पूरा
टीकमगढ़ मे अधिक बारिश होने से पुरानी टेहरी का हजारों साल पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था इसके बाद शहर वासियों को आवागमन मे परेशानी हुई बरसात के बाद नगर पालिका के द्वारा पुल का काम चालू कर दिया लेकिन एक साइड पुल को बना दिया वहीं दूसरा साइड छोड़ दिया शहर वासियों ने विरोध जताया कलेक्टर से शिकायत की अधिकारियों का कहना है बरसात के पहले पुल का काम पूरा हो जाएगा।