घाघरा: मध्यम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की खेती को मिला नया जीवन,किसानों ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Jul 5, 2026 मध्यम बारिश होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश धान की खेती के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। रविवार को किसानों ने बताया कि लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे धान की रोपाई और बीड़ा तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है।