हमीरपुर: हमीरपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
गत 17 जून को मुख्यालय के जिला परिषद में दुकान बंद करते समय रात लगभग 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैगी लेने के बहाने दुकान के बाहर रखे थैले की चोरी के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को माल सहित गिरफ्तार किया है। इस मामले में सैय्यदवाड़ा निवासी अखिल कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगदी से भरा बैग एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये थे