दरभंगा: दरभंगा के बाघ मोड़ के पास सदर एसडीओ के नेतृत्व में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान
दरभंगा के बाघ मोड़ से कंगवा गुमती के आगे तक सड़क के किनारे लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान सोमवार को चलाया गया। इसका नेतृत्व सदर एसडीओ विकास कुमार कर रहे थे। इस संदर्भ उन्होंने सोमवार को दोपहर 1:30 बजे कई बातों की जानकारी देते हुए बताया कि ROB के निर्माण में देरी हो रही है। जिस वजह से यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है।