राजगढ़: राजगढ़ में सट्टा खाईवाली करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, 360 रुपये नगद और सट्टा पर्ची बरामद
Rajgarh, Churu | Aug 3, 2026 राजगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हाई सेकेण्डरी रोड ईदगाह के पास से सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने महेन्द्र कुमार मय टीम सचिन कानिबव अजय कुमार कानि ने मौके पर दबिश देकर आरोपी विकास उम्र 41 साल निवासी वार्ड 25 राजगढ़ को काबू किया। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से भाग निकला।