बाह: पिनाहट में ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी, 20 टायर समेत हजारों का सामान हुआ चोरी
पिनाहट कस्बे के नंदगांव रोड स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 20 टायर और हजारों रुपये का अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक सनी भदौरिया ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि सुबह दुकान खोलने पर शटर के ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है