महुआगांव सहकारी समिति में गुरुवार दोपहर 2बजे यूरिया खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा,जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण किया गया।किसान सुबह से ही खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे।आरोप है कि साल में दो-तीन फसलों के लिए खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन उन्हें समय पर खाद नहीं मिलती।