बरौनी: बरौनी प्रखंड के छठ घाटों की सफाई शुरू, स्थानीय लोग अधिकारियों से नाराज
बरौनी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाट का निजी तौर पर साफ सफाई का काम प्रारंभ हो गया है। इसको लेकर जहां एक तरफ आम लोगों में जश्न का माहौल है।वहीं दूसरी तरफ लोग अधिकारी से नाराज भी हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व के वर्षों में आधिकारिक तौर पर आर्थिक मदद किया जाता था लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ हालांकि बुधवार को दिन के तीन बजे से लोग घाट को बनाने में जुट गए हैं।