बरौनी: सूर्य षष्ठी व्रत को लेकर बरौनी नगर परिषद के सामने स्थित पोखर की सफाई शुरू
बिहार में लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व सूर्य षष्ठी व्रत छठ व्रत की तैयारी को लेकर बरौनी नगर परिषद के सामने स्थित दुलारुआ धाम पोखर में सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ।जिसको लेकर सफाई कर्मी एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।यह सफाई कार्यक्रम सोमवार को दिन के ग्यारह बजे से शुरू की गई एवं छठ वर्ती को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसको लेकर सफाई काम किया जा रहा है।