बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास मेले में दूसरी परिक्रमा का आयोजन हुआ
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास मेले में द्वितीय परिक्रमा का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।जानकारी देते हुए स्थानीय साधु महात्माओं ने बताया कि वैदिक परंपराओं के अनुरूप यहां कल्पवास मेला का आयोजन किया जाता है।जिसमें मंगलवार को सुबह नौ बजे द्वितीय परिक्रमा आयोजित हुई।