बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट का छठ पर्व और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को दिन के चार बजे निरीक्षण किया।इस अवसर पर कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।सुरक्षित, संरक्षित एवं विधि व्यवस्था के अनुकूल छठ पर्व के आयोजन के साथ-साथ आयोजित कार्यक्रम का जायजा लिया।