मंडला: बबैहा पुल के पास ट्रक ने कार को टक्कर मारी, कार सवार बाल-बाल बचे
Mandla, Mandla | May 10, 2026 रविवार सुबह लगभग 10 बजे नेशनल हाईवे-30 पर बबैहा पुल के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग मंडला निवासी हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन सवारों को बाहर निकाला गया।