सासनी: वीवीएस राष्ट्रीय संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान, ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद
Sasni, Hathras | May 31, 2026 हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में वीवीएस राष्ट्रीय संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान अलीगढ़ के बापू ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लड को मरीजो की जान बचाने के लिए उपयोग किया जाएगा।