हरदोई: हरदोई जेल अधीक्षक सतीश चन्द्र त्रिपाठी को महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं द्वारा "प्रशंसा चिन्ह दिया गया
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 मुख्यालय, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कारागार विभाग के कार्मिकों को महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश का "प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाता है ।इस बार इसमें हरदोई के जेल अधीक्षक सतीश चन्द्र त्रिपाठी को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा।