कटिहार: तेजा टोला के युवक ने साइबर थाने में बैंक अकाउंट होल्ड होने का मामला दर्ज कराया
शनिवार की शाम 4 बजे तेजा टोला निवासी राज श्रीवास्तव आवेदन देने साइबर थाना पहुंचे थे। उनका अकाउंट गुजरात साइबर पुलिस ने होल्ड कर दिया था। मामले के बारे में राज श्रीवास्तव ने बताया कि तेजा टोला के रहने वाले राहुल कुमार ने उनके अकाउंट में बाहर से पैसा मंगाया था। जिसे उन्होंने निकाल कर उन्हें दे दिया और कुछ दिन बाद उनका अकाउंट को होल्ड कर दिया गया।