बाढ़: बाढ़ में गंगा नदी से रोहित का शव हुआ बरामद: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Barh, Patna | Jun 26, 2026 बाढ़ के पोस्ट ऑफिस घाट पर गंगा नदी में नहाने के क्रम में गुरुवार को दो युवक डूब गए थे, जिनमें से एक का शव कल बरामद किया गया था और दूसरे शव की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया जिसकी पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने लगभग 2 बजे शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।