सूरजपुर: जादू-टोने के शक में युवक की हत्या, आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान; बसदेई पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
सूरजपुर जिले के बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 12 अक्टूबर को कोल्हुआ नाले में सोनपुर निवासी नाहर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।