बाड़मेर: बाड़मेर पुलिस ने ऑपरेशन व्रजघात के तहत 24 टीमों द्वारा 75 चिन्हित स्थानों पर दी गई दबिश, 27 अपराधी गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Aug 12, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी,अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों की पालना में सोमवार को अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एरिया डोमिनेशन के तहत विशेष अभियान व्रजघात चलाया गया। जिले के समस्त थानाधिकारियों के साथ कार्य योजना बना पुलिस की 24 विशेष टीमें बनाई और 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया।