शिवपुरी: बेतवा नदी में खंडित प्रतिमाओं को लेकर विवाद, सिरसौद में नाराज़गी, सम्मानजनक समाधान की मांग
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में बड़ी माता मंदिर की प्राचीन खंडित प्रतिमाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इन प्रतिमाओं का 19 मई 2025 को विधि-विधान से ओरछा की बेतवा नदी में विसर्जन किया गया था, लेकिन अब ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिमाएं नदी किनारे गंदगी के बीच पड़ी हुई हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे इन प्रतिमाओं के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव।