बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में एक लड़की से प्यार करने पर उसके परिजनों ने लड़के को मरणासन्न अवस्था में पहुंचाया, की मारपीट
Budaun, Budaun | Mar 31, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला नगला का रहने वाला सूर्यकांत का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी तो वह उसे उसके घर से उठा ले गए और सूर्यकांत को जमकर मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कार से उसके घर के बाहर फेंक गए। पुलिस ने घायल युवक की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।