मेहगांव: गुंगावली ताल के पास मोड पर बाइक की टक्कर से पति-पत्नी घायल, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 19, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी अजेंद्र सिंह पुत्र उदल सिंह जाटव उम्र 34 साल निवासी ग्राम मुस्तरी ने पुलिस को बताया। बाइक क्रमांक एमपी 30 एमई 9349 के चालक ने गुंगावली ताल के पास मोड पर बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी।जिससे फरियादी एवं फरियादी की पत्नी को चोटें आई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।