गुना नगर: बजरंगगढ़: चौपट नदी में फिल्मी अंदाज में पहुंचकर आबकारी विभाग ने अवैध शराब का जखीरा किया जब्त
गुना में 26 अप्रैल सुबह 8 बजे आबकारी विभाग ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए चौपट नदी के बीच टापू पर चल रही अवैध शराब की भट्टी पकड़ी। टीम ट्यूब के सहारे नदी पार कर मौके पर पहुंची। वहां 16 ड्रम में 300 किलो लाहन और 64 लीटर कच्ची शराब मिली, जिसे नष्ट किया गया। आरोपी सोनू केवट पर मामला दर्ज हुआ।