कुरावली: कुरावली क्षेत्र में मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार, पीड़ित ने दी तहरीर
जीटी रोड स्थित गंगापुर निवासी ध्रुव राठौर पुत्र शिव शंकर राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 8:30 बजे वह वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काली मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर एटा अंडरपास की ओर भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।