स्वार: कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की
Suar, Rampur | Jul 17, 2026 रामपुर जनपद की स्वार कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और बाद में उन्हें खोलकर उनके स्पेयर पार्ट्स अलग-अलग बेच देते थे।