जमुई: ख़ैरा से चोरी हुई ई-रिक्शा को पुलिस ने घनबेरिया के पास से बरामद किया, बैट्री कबाड़ी दुकान से मिली, चोर की तलाश जारी
खैरा से चोरी हुई ई-रिक्शा को खैरा थाना की पुलिस ने घनबेरिया के पास से बरामद कर लिया है, जबकि ई- रिक्शा में लगे पांच बैट्री को सोमवार की दोपहर 2:00 बजे जमुई के एक कबाड़ी दुकान से बरामद किया गया है। बैट्री लेकर जाने वाले ई-रिक्शा चालक को भी पकड़ा गया है। दुकानदार और ई- रिक्शा चालक से पूछताछ के क्रम में चोर की पहचान भी कर ली गई है।