विदिशा नगर: भोजशाला फैसले से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
धार जिले की भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट इंदौर का फैसला आने से पहले प्रदेशभर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे विदिशा में भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार होने के चलते शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।