देहरादून: टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी जीत को लेकर आश्वस्त
टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी आज लैंसडाउन चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की ओर से आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वश्त हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें टिहरी लोकसभा से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।