देहरादून: उत्तराखंड राजभवन देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की शिरकत
उत्तराखंड राजभवन देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। इस होली मिलन में कलाकारों ने कृष्ण लीला पर आधारित अपनी सुंदर प्रस्तुतियां भी दी। कलाकारों ने फूलों की होली के साथ-साथ लट्ठ मार होली के माध्यम से भी अपनी प्रस्तुतियां दी।