देहरादून: देर रात्रि महिलाओं ने माजरा में खुल रहे शराब के ठेके का किया विरोध, ठेके को हटाने की मांग की
देहरादून के माजरा में खुल रहे नए शराब के ठेके का महिलाओं ने विरोध किया है। महिलाओं ने शराब के ठेके के बाहर इक्ट्टा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब का ठेका खुलने से महिलाओं को काफी परेशानी होगी। शराब से क्षेत्र का माहौल खराब होगा, ऐसे में ठेके को शिफ्ट किया जाना चाहिए।