देहरादून: बसपा के पूर्व विधायक हरि दास ने बीजेपी मुख्यालय देहरादून में थामा भाजपा का दामन
बसपा के पूर्व विधायक हरि दास ने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। लोक सभा चुनाव से पहले बसपा को यह बड़ा झटका माना जा रहा है।