देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून डॉ. सोनिका की उपस्थिति में देहरादून में EVM गोदाम का खोला गया सील बंद ताला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और निर्विघन संपन्न कराने के उद्देश्य से देहरादून में ईवीएम, वीवीपैट रैण्डमाईजेशन के बाद रिटर्निंग अधिकारी टिहरी गढवाल और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी देहरादून डॉ सोनिका की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम का सील बंन्द ताला खोला गया। साथ ही रैण्डमाईजेशन के अनुरूप विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया।