सिमरी: अशोक कुमार सिंह बने बलिहार स्कूल के प्राचार्य, जिस स्कूल में की थी पढ़ाई, विभाग के निर्देश पर ग्रहण किया पदभार
Simri, Buxar | Apr 8, 2026 प्लस टू उच्च विद्यालय बलिहार में बुधवार का दिन अत्यंत भावनात्मक और विशेष रहा, जब विद्यालय के हिंदी शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने नव-नियुक्त प्राचार्य के रूप में बुधवार की दोपहर 12 बजे पदभार ग्रहण किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नाज़िश अली तथा वरिष्ठता के आधार पर उन्होंने पदभार ग्रहण किया।