मानपुर: रफ्तार का कहर,मानपुर के खुटार के पास हुए भीषण सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की भी हुई मौत,सदमे मे परिजन
Manpur, Umaria | Jun 20, 2026 मानपुर के खुटार मे फार्म के पास हुए भीषण सड़क हादसे मे घायल तीसरे युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जाता है गोवर्दे के खैरभान टोला निवासी तीनो युवक रामकेश केवट,प्रदीप केवट और हिमांशु केवट अपने रिश्तेदारी मे गए थे जो सुबह अपने घर वापस लौट रहे थे जहां घर पहुंचने से चंद दूरी पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गए,उनकी बाइक और कार की भिड़ंत हो गई ।