बहराइच: दीवानी न्यायालय से पैदल मार्च निकालकर अधिवक्ताओं ने रामपुर गोलीकांड मामले में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई नृशन्स हत्या के विरोध में आक्रोर्षित अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर तक हल्ला बोल पैदल प्रदर्शन मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर अधिवक्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है और प्रकरण मे कड़ी कार्यवाही की मांग की है।