बहराइच: बहराइच जिले में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
बहराइच जिले में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को नगर क्षेत्र में निकाले जाने वाले जुलूसों/शोभायात्रा/शिव बारात को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी द्वारा विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगायी गयी है। बुधवार शाम को यह जानकारी दी गई है।