बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने रामपुर में गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बैठक की, जताया रोष
उत्तर प्रदेश के रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या मामले में दोषी हत्यारे पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए बहराइच दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन सभागार मे गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया और घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की और आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।