पीपलदा: अयाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 250 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 12, 2024 अयाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों से 250 ग्राम स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी जसराज मीणा व भवानी सिंह मीणा को 250 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।