पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने राजाखेड़ा पंचायत समिति के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया जनसम्पर्कआगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने राजाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने देवखेड़ा, बसई घीयाराम, मिठावली, खुड़िला सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से जनसम्पर्क कर संवाद किया। इसके साथ ही धौलपुर पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिलेभर में लगातार पैदल गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी एवं पुलिस टीमें विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन कर रहे हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने इस दौरान जनसंवाद में आमजन निर्भीक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlights #follower #followerseveryone