चैनपुर: चैनपुर में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर ज़ोर
चैनपुर स्थित मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए रविवार दोपहर एक बजे बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।