खलीलाबाद: मेंहदावल बाईपास पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजा
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति का सोमवार की सुबह 8:30 बजे शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। पोस्टमार्टम हेतु शव को ले जाया गया मर्चरी हाउस। पहचान होने के बाद शव का किया जाएगा पोस्टमार्टम।यह घटना कोतवाली क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास की है।