शिवहर: डुमरी कटसरी में एनडीआरएफ ने बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के खास तरीके
डुमरी कटसरी के श्यामधारी यमुना विद्यालय में एनडीआरएफ ने 'स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम' आयोजित किया। इसमें बच्चों और शिक्षकों को भूकंप, अगलगी व बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, CPR व सुरक्षित निकासी के गुर सिखाए गए। अगला कार्यक्रम 12 अगस्त 2026 को सुंदरपुर खरौना में होगा।