महोबा: कबरई थाना पुलिस ने 1 वारंटी महिला और 1 वांछित को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Aug 1, 2026 कबरई थाना पुलिस ने वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने वारंटी अभियुक्ता लक्ष्मी निवासी वर्मा तालाब कबरई को आबकारी अधिनियम में विवेक नगर से गिरफ्तार किया। वहीं वांछित अभियुक्त पप्पू कुशवाहा निवासी विशाल नगर कबरई को बांदा तिराहा से पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।