आरा: सिअरूआ गांव की मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2024 भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरूआ गांव की मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लेकर आये। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहां (दलीपपुर) गांव निवासी छोटू कुमार है।