आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंदा, दो की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद अन्य जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।