आरा: शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव में एक दिन पूर्व घर से निकले मज़दूर का शनिवार की सुबह मिला शव
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2024 दूधघाट गांव में एक दिन पूर्व घर से निकले मज़दूर का शव गांव में ही स्थित बधार से शनिवार की सुबह बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी जंगली बिंद का 40 वर्षीय पुत्र संजय बिंद है जो पेशे से मज़दूर था।