आरा: बबुरा रोड पर हरंगी टोला के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचला, दोनों की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के बबुरा रोड पर हरंगी टोला के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया। सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक पचरुखिया कला गांव निवासी रवि कुमार जबकि दूसरा पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के सुअरमरवा गांव निवासी देव चंद कुमार है।